बिग ब्रेकिंग : बाइक सवार अपराधियों ने दिन दहाड़े तीन लोगों को मारी गोली, वाराणसी रेफर, आक्रोशितों ने दुकान में लगाई आग

अपराधियो की मदद करने वाले दुकानदार के दुकान को आक्रोशितों ने किया आग के हवाले
भभुआ/कैमूर। बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया से बड़ी खबर आ रही है।जहां बाइक सवार अपराधियो ने दिनदहाड़े  तीन लोगो को गोलियों से भूनते हुए अपराधी भागने में सफल हो गये है। यह घटना कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच 30 रोड स्थित पसपीपरा मोड़ के समीप हुआ है। अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने के बाद घायलो को लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुँचाया। जहां पर डॉक्टरों ने तीनो घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए वाराणसी  रेफर कर दिया है।घायल सुकल्पिपरा गांव निवासी मदन पासी (25 वर्ष),पानापुर गांव निवासी विकाश यादव (26 वर्ष),मोहनिया(डड़वा )गांव निवासी कबाब (28 वर्ष) बताये जाते है।
जानकार सूत्रों के मुताबिक, जिस समय बाइक सवार अपराधियो ने पसपिपरा पुल पर तीनों लोगो को गोली मार कर भाग रहे थे। उस समय वे बाइक से गिर गए है। वही इस दौरान एक दुकानदार द्वारा अपराधियों को भगाने में मदद किया गया। जिसके बाद लोगो ने देखा तो आक्रोशित होते हुए लोगो ने उस दुकानदार के दुकान में आग लगा दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहनिया पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल में पहुँच कर घायलों से जानकारी प्राप्त करते हुए गम्भीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया गया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top