शौच के बहाने मारपीट व शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था कैदी
भभुआ कैमूर। कैमूर जिले से बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि आज रविवार की सुबह शौच के बहाने मारपीट व शराब पीने फरार हुए कैदी, 9 घण्टे बाद छापेमारी में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, दो दिन पूर्व भगवानपुर पुलिस द्वारा पहड़िया गांव का सुग्रीव पासवान को मारपीट और शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जब पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश करने ले गयी तो कोर्ट ने पेशी नहीं हो पाया। जिसके बाद पुलिस फिर भगवानपुर ले आयी। आज रविवार की सुबह में आरोपी चौकीदार को शौच के लिए बोला। तो चौकीदार ने बिना हड़कडी लगाए आरोपी को छोड़ दिया। बिना हड़कडी के मौके का फायदा उठा कर आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस के होश उड़ गया। पुलिस ने तुरंत छापेमारी अभियान चलाकर गिरफ्तार करने में जुट गई है। आरोपी कोपहड़िया गांव के अरहर के खेत से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
प्रभारी थानाध्यक्ष बीएन राम ने बताया कि फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया गया है।

