भभुआ/कैमूर। कैमूर के चैनपुर से बडी खबर आ रही है। खबर यह है कि एक सप्ताह पूर्व चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव के गायब युवक का शव आज रविवार को जगदहवा डैम कुहीरा नदी से बरामद हुआ है। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी मच गया। मृतक युवक लोहरा गांव के बाड़ू बिंद का पुत्र 30 वर्षीय सुभाष बिंद बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक,16 दिसंबर एक सप्ताह पूर्व चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव के सुभाष गांव के ही चार पांच लोगो के साथ जंगल में लकड़ी चुनने के गया था। लेकिन वह लौट कर नहीं आया। जिसके बाद परिवार वालो द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों द्वारा 19 दिसंबर को चैनपुर थाने में अपहरण के खिलाफ चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया था। लेकिन आज जगदहवा डैम कुहीरा नदी से गायब सुभाष का शव बरामद हुआ है। लोगों द्वारा बताया जाता है कि गायब हुए मृतक युवक को चाकू से आंख व गर्दन पर वार कर हत्या कर दिया गया है। जिसके बाद साक्ष्य को छुपाने के लिए नदी में शव को फेंक दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।
एक सप्ताह से गायब युवक का शव जगदहवा डैम कुहीरा नदी से हुआ बरामद
रविवार, दिसंबर 23, 2018
Tags

