भभुआ/कैमूर।कैमूर जिले के कुदरा से बड़ी खबर है। जहां पर रविवार की भोर में एनएच दो नेशनल हाइवे सड़क पार करने के दौरान एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन रौंद दिया।जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह घटना कुदरा थाना क्षेत्र के पछाहगंज के पास की है। मृतक अनिल चन्द्रवंशी सकरी गांव का निवासी बताया जाता है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। पु2लिस को सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
एनएच दो पर सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को रौंदा, मौत
रविवार, दिसंबर 23, 2018
Tags

