भभुआ कैमूर। कैमूर में अपराधी बेलगाम होते जा रहे है। अपराधियो का मनोबल बढ़ा हुआ है। लगातार घटनाओ का अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे है। सोमवार को मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच 30 पसपिपरा मोड़ के पास बेखौफ अपराधियों ने तीन युवकों को दिनदहाड़े गोली मारकर फरार हो गए। इस घटना में घायल तीनो युवकों को अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया पहुँचाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलों वाराणसी रेफर कर दिया गया था। इस घटना में पानापुर गांव का विकास यादव, डड़वा का सद्दाम व शुक्लपिपरा का भरत पासी घायल बताये गए। मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को वाराणसी में इलाज के दौरान पानापुर गांव निवासी विकास यादव की मौत हो गयी है।
दो दुकान जल कर राख
वही डड़वा निवासी सद्दाम व शुक्लपिपरा निवासी भरत पासी की स्थिति नाजुक बतायी जाती है। आपको बता दें कि घटना के बाद गुस्साए लोगों की भीड़ ने अपराधियो को भगाने में मदद करने के आरोप में दो दुकानदारों के दुकान में आग लगा दिया था। जिसमें दुकान धु धू कर जल कर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक,उक्त घटनास्थल पर पुल के पास सब्जी व मुर्गा की दो दुकानों के पास युवक खड़े थे। इसी बीच दो बाइक पर सवार पांच अपराधी आये और तीन युवकों को गोली मार दी। घटना की सूचना के बाद घटनास्थल पर डीएसपी व मोहनिया पुलिस भी पहुँच गयी। घटनास्थल से पुलिस ने प्वाइंट थ्री टू एमएम का खोखा बरामद किया है।

बोले डीएसपी
इस संबंध मेंं मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि वर्चस्व की लड़ाई में यह गोलीबारी हुई है। घायलों में दो युवक विकास यादव व सद्दाम अपराधी प्रवृति के हैं, जो लूट व आर्म्स एक्ट में जेल भी जा चुके हैं। तीसरा घायल भरत पासी निर्दोष बताया जाता है। जो घटना के समय सब्जी खरीद रहा था। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।