भभुआ/दुर्गावती (कैमूर)। मंगलवार को दुर्गावती थाना के नवनियुक्त थानेदार सुहेल अहमद ने नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले सुहेल अहमद फुलवारी शरीफ पटना में तैनात थे पदभार ग्रहण के बाद नए थानाध्यक्ष सुहेल अहमद ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों पर पूरी तरह नकेल कसना प्राथमिकता रहेगी। जनता के सहयोग के लिए थाने के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। पुलिस एवं पब्लिक के बीच मित्रवत सामंजस्य स्थापित कर पूरे क्षेत्र में अमन शांति का माहौल स्थापित किया जाएगा।

