डिजायन इमेज
भभुआ कैमूर। कैमूर में इधर बीच एक बार फिर से लूट, हत्या, चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी होने लगीं है।और पुलिस अपराधियों की पहुँच से बाहर है। अपराधी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रही है। पुलिस हाथ मलते रह जा रही है।
कैमूर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कैमूर के भभुआ में एक विदेशी महिला के साथ एक युवक द्वारा छेड़खानी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।
मामला यह है कि भभुआ में एक हिंदी फीचर फिल्म के लिए आई नीदरलैंड की रहनेवाली विदेशी महिला के साथ एक युवक द्वारा अश्लील हरकत और छेड़खानी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई है जब वह अपने कुछ दोस्तो के साथ भभुआ शहर स्थित एक खादी कपड़े की दुकान से लौट रही थी। तभी
एक युवक द्वारा उस विदेशी महिला के साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी किया गया।जब विदेशी महिला के साथ रहे लोगों द्वारा आरोपी युवक के हरकत का विरोध किया गया तो वह उनलोगों से भी उलझ गया और बहस करने लगा। जब लोगो ने पुलिस को फोन किया तो वह युवक फरार हो गया। जिस विदेशी महिला के साथ घटना हुई है वह हिंदी फीचर फिल्म की डांस निदेशक है। इस घटना के बाद जिस फिल्म में काम करने वाली विदेशी महिला के साथ घटना हुई है इसके बाद कविजुआना फ़िल्मम्यूजिक प्राईवेट लिमिटेड के एमडी अरुण पांडेय ने भभुआ थाने में आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। थाने को दिए गए अपने आवेदन के अनुसार कहना है कि ,22 दिसंबर की शाम वह और उनके पार्टनर नीतीश भारद्वाज, डांस निर्देशक के साथ शहर के सस्ता खादी भंडार नामक दुकान से खरीदारी कर लौट रहे थे। तभी एक युवक आया और आते ही वह महिला साथी के साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी करने लगा। जब युवक का विरोध किया गया तो वह उनसे उलझ पड़ा और बहस करने लगा। जब पुलिस को सूचना दी गयी तो युवक भाग गया। हालांकि,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत मे आ गयी और मौके पर पहुच जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी को पहचानने का दावा किया गया है। आरोपी युवक शहर के गवई मुहल्ला वार्ड संख्या 20 का रहनेवाला धर्मराज सिंह बताया गया है। वहीं पुलिस द्वारा आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जाता है।


