भभुआ/रामपुर। कैमूर जिले के रामपुर से बड़ी खबर आ रही है। जहां पर कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रह रही आशा कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का बेलाव बाजार के बीच चौराहे पर पुतला दहन करते हुए जमकर कर नारेबाजी की है। आपको बता दे कि रामपुर पीएचसी पर आशा कार्यकर्ता अपनी 15 सूत्री मांगों के लिए एक दिसंबर से हड़ताल है। मांगो को पूरा होते न देख आशा कार्यकर्ता दिन प्रति दिन उग्र होती जा रही है।
कैमूर : रामपुर में आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी
सोमवार, दिसंबर 17, 2018
