सॉर्ट सर्किट से किसान के घर में लगी आग, सारा सामान जल कर राख


भभुआ कैमूर। कैमूर में एक किसान के घर में रात में आग लगने से सारा सामान जल कर राख हो गया है। यह घटना भभुआ प्रखंड के रतवार पंचायत के बगही गांव के मंगल चौबे की घर मे अगलगी के बारे में बताया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात चौबे के घर में सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया।
जिसके बाद किसी वस्तु में आग में पकड़ लिया। जिसके बाद घर के लोगो को किसी वस्तु के जलने से दुर्गंध आयी तो देखा की आग लगा है। इसके बाद आग तेजी से पकड़ लिया।जिसमें घर में रखे सारा सामान जल कर राख हो गया। आग लगने के बाद आग के लोग किसी तरह जान बचा कर बाहर निकले। गांव में रात में हल्ला होने के बाद ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पानी डालते हुए काबू पाया गया। फिर भी सामान जल कर राख हो गया था। इस घटना में लाखों के सामान व घर मे रखे खाने पीने की सामान भी जल गया। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top