भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय ने माई मुंडेश्वरी ट्रस्ट द्वारा संचालित निःशुल्क शिक्षा दान कार्यक्रम किया उद्घाटन

बंटी जायसवाल/कैमूर लाइव न्यूज़
भभुआ/कैमूर। रविवार को भभुआ के अखलासपुर सेमरिया में गरीब असहाय और उपेक्षित बच्चो के लिए माई मुण्डेश्वरी ट्रस्ट के सौजन्य से नि:शुल्क शिक्षा दान मुहिम का उद्घाटन भभुआ विधायक रिंकी रानी पाण्डेय नेे फीता काट कर किया। इस  नि:शुल्क शिक्षा दान कार्यक्रम के शुभ अवसर पर
विधायक ने गरीब,असहाय बच्चों के कॉपी,किताब,पेंसिल का  अपने हाथो से दिया। विधायक रिंकी रानी पांडेय ने कहा कि पढ़ाई सभी के लिए जरूरी है। जो बच्चे किसी वजह से नहीं पढ़ पा रहे है उनके अभिभावक को चाहिए कि सरकार द्वारा बच्चों के चलाई जाने वाली योजनाओ का लाभ उठाते हुए उन्हें स्कूलों में नाम लिखाये व पढ़ाई कराए।
इसके साथ ही कहा कि गरीब असहाय बच्चों के शिक्षा के लिए माई मुंडेश्वरी ट्रस्ट द्वारा शुरू की मुहिम काफी सराहनीय है। इससे इन बच्चों को लाभ मिलेगा। इस ट्रस्ट के अध्यक्ष अपूर्व प्रभाष ने बताया कि इस नि:शुल्क शिक्षा दान कार्यक्रम को और हाईटेक बनाने के लैपटॉप के माध्यम से computer के software और  hardware कि भी शिक्षा दी जाऐगी। इसके साथ साथ संगीत और डांस का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा।इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे संस्थान और लोगो का सहयोग रहा। k.k.classes,DITM COMPUTER CENTRE,सुर ताल MUSIC एकेडमी, अनुप पटेल (pmkk)सौरभ कुमार(कार्यपालक सहायक),रवि रंजन(ग्राम सेवक),मानु यादव (अगरक्षक sp),गजेंद्र गुप्ता  (लोजपा युवा अध्यक्ष ),प्रमोद चंद्र वशी (मुखिया संघ सचिव ) सीमा पाण्डेय( महिला मोर्चा अध्यक्ष ),विश्वभर   तिवारी, मनोज तिवारी,  सीमा देवी,  मिथलेश गुप्ता( लोजपा आईटी सेल कैमूर) इत्यादि है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top