भभुआ/दुर्गावती- कैमूर जिले के विभिन्न प्रखंडों में मछलहटा गांव निवासी समाजसेवी रणधीर सिंह के सौजन्य से गरीबों असहाय लोगों के बीच तीन हजार कंबल वितरित करने का कार्यक्रम रखा गया है कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी के कर कमलों द्वारा दुर्गावती प्रखंड परिसर में 19 दिसंबर की दोपहर से की जाएगी यह पुनीत कार्य जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की पहल पर समाजसेवी रणधीर सिंह ने कार्यक्रम आयोजित की है दुर्गावती प्रखंड में कंबल वितरित करने के बाद जिलाधिकारी महोदय स्वयं समय निर्धारित कर अन्य प्रखंडों में गरीबों और सहायकों के बीच कंबल वितरित करेंगे इसके लिए अभी से गरीब व असहाय व्यक्तियों को चिन्हित कर सूची तैयार किया जा रहा है और कोशिस किया जा रहा है कि वैसे लोगों तक यह कंबल पहुंचे जो वास्तव में इसके हकदार हैं।
समाजसेवी रणधीर सिंह ने बताया कि जाड़े के दिन में गरीब असहाय व्यक्तियों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित करना एक पुनीत कार्य है कई वर्षों से मेरे द्वारा इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कर गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित करने का कार्य किया जाता रहा है इस वर्ष जिलाधिकारी महोदय के हाथों से गरीब व असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरित होने जा रहा है इससे हमें काफी खुशी हो रही है जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने बताया कि जाड़े के दिनों में गरीब असहाय को ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण करना पुनीत कार्य है ऐसे कार्य के लिए और भी समाज सेवी संगठनों को आगे आकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।