भभुआ/कैमूर। शनिवार को सदर प्रखंड भभुआ के
मध्य विद्यालय निमी के बच्चे मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के शैक्षणिक परिभ्रमण पर गए। बीआरपी व शिक्षक शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि बच्चों को इस परिभ्रमण के दौरान राजगीर, नालन्दा,
बोधगया के विभिन्न स्थानों को दर्शन कराने के साथ उस स्थान के बारे में बताया जायेगा।इस टूर में कुल 41 बच्चे और 04 शिक्षक शिवकुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार, इंदू कुमारी, उषा कुमारी शामिल है। वही विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव और अध्यक्ष भी गए है।


