रामपुर कुशवाहा कल्याण महासभा के अध्यक्ष बने राजू सिंह तो उपाध्यक्ष बने सुभाष

 बंटी जायसवाल।
भभुआ कैमूर। रविवार को रामपुर प्रखंड मुख्यालय के पीछे शिव मंदिर के प्रांगण में कुशवाहा कल्याण महासभा की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष राजनाथ सिंह व संचालन अरविंद कुमार सिंह ने की। बैठक में कार्यवाहक संगठन का विस्तार किया गया। साथ 184 आरडी पर स्थापित खण्डित बुद्ध द्वार, बुद्ध प्रतिमा का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष राजू कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुभाष सिंह मौर्य, सचिव रामशंकर सिंह, उपसचिव धीरज सिंह कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह को मनोनित किया गया। मौके पर अरुण सिंह,सुगुन सिंह, डॉ मृत्युंजय मौर्य,सुनील सिंह सहित कई लोग थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top