बंटी जायसवाल।भभुआ/कैमूर। बिहार लोक सेवा आयोग
द्वारा संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा कैमूर के 19 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न हुआ। कैमूर में 19 परीक्षा केंद्रों पर 10 हजार परीक्षार्थियों में शामिल होने वाले में 4478 परीक्षार्थी भाग नहीं लिए। वही 5522 परीक्षार्थी ने ही शामिल हुए। इस तरह बीपीएससी परीक्षा में 55.22% परीक्षार्थी हिस्सा लिए जबकि 44.78%परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के दौरान वरीय अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। किसी भी परीक्षार्थी को नकल के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया है। डीईओ कामेश्वर कामती ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों के मेन गेट पर परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई। जिसके बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए गए थे।