जाप कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, बिहार के सभी लोकसभा सीटों पर जाप लड़ेगी चुनाव

भभुआ/कैमूर। कैमूर के मोहनिया आइबी हॉल में दीपक यादव की अध्यक्षता में जन अधिकार पार्टी की कार्यकर्ताओ की बैठक हुई।जिसमें जिले के सभी प्रखंड से आये कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय संरक्षक सह मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के पुरे बिहार में घुम कर जनहित में किये जा रहे सेवा को काफी सराहनीय बताया एवम गांव-गांव में घुम कर लोगों तक उनका संदेश बताने का निर्णय लिया. अध्यक्षता कर रहे दीपक यादव ने कहा कि इस साल जिले में सुखा ने किसानों की कमर तोड़ दी है ।किसानों ने कर्ज लेकर खेती किया। अगर कर्ज माफी नहीं हुई तो जिले के किसानों की कर्जमाफी को लेकर पार्टी बेहद गम्भीर है। अगर जिले के विधायक शीतकालीन सत्र में विधानसभा में कर्जमाफी की आवाज नहीं उठाए तो पार्टी कार्यकर्ता जिले के सभी विधायक के घर के बाहर अनशन पर बैठेंगे। मौके पर पहुंचे पार्टी के प्रदेश महासचिव सह शाहाबाद प्रभारी लाल साहब सिंह ने बताया की आज तक जनता के मन के मुताबिक कोई पार्टी खरी नहीं उतरी. नेता अपने जेब भरने एवं परिवारवाद में व्यस्त हैं. जन अधिकार पार्टी बिहार में एक विकल्प के रूप में खड़ी है, युवाओं को लेकर थर्ड फ्रंट बनाया जाएगा.पार्टी बिहार के सभी लोकसभा सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी, इसके लिये कार्यकर्ताओं को बूथ लेबल तक की तैयारी जरूरी है. इसलिए कार्यकर्ता तैयारियों में लग जाएं. मौके पर रामगढ़ विधानसभा पुर्व प्रत्याशी बाबर खां, सिकन्दर यादव, समाजसेवी धनंजय यादव, तेज नरायण किसान नेता उपेंद्र यादव यादव, संतोष यादव, चंदन यादव, गुड्डू खांसोनू श्रीवास्तव, कृष्णा यादव, महेंद्र यादव, मोहन सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top