रामपुर में कांग्रेस की जीत का जश्न में बैंड बाजे के साथ विजय जुलूस, बांटी मिठाइयां, कहा तीन राज्यो की जनता ने भाजपा को दी सबक


भभुआ कैमूर।मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ तीन राज्यो में जीत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इसी जश्न में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेलाव बाजार में बुधवार को बैंड बाजे के साथ विजय जुलुस निकाल कर खुशी मनाया तथा जम कर मिठाइयां बाटी। विजय जुलूस बेलाव चेनारी पथ नहर के दक्षिण से पेट्रोल पंप के पास पूरा बाजार भ्रमण किया। मुखिया प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि तीन राज्यों में जीत से कांग्रेस पर जनता का भरोसा बना है। 2019 के लोक सभा चुनाव में भी कांग्रेस की जीत होगी। भाजपा को सबक सिखायेगी।

वही पूर्व खरेंदा मुखिया व बिहार अखिल भारतीय कॉग्रेस कमीटी सदस्य अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह जुलूस तीन राज्यो मे जीत के बाद खुशी का जूलुस हैं। जिसमें हमारे कांग्रेस कार्यकर्ता औऱ रामपुर प्रखड़ के जनता भी साथ है। यह जनता अब जान चुकी है कि मोदी सरकार से देश का विकास और मंहगाई कम होने वाला नही है।इसलिए कांग्रेस की सरकार बनाया जाए। जिससे तीन राज्यों के जनता ने जबाब दिया है । महंगाई के कारण ही जनता ने हटाया था आज इसी जनता ने भाजपा को भी सबक दिखाया है। किसानों को महंगाई से राहत नहीं मिली और बेरोजगार को नौकरी नहीं मिली है।

मोदी सरकार ने कुछ नही किया है केवल महगाई बढ़ी हैं।गैस सिलेंडर चार सौ से बढ़कर एक हजार हो गया। जबकि डीजल पचास रुपये से पचहत्तर रुपये इस लिए 2019 लोकसभा चुनाव में जनता मोदी सरकार को सबक सिखायेगी। मोके पर  रामपुर प्रखंडध्यक्ष दिनेश कुमार दुबे,दानी दुबे, करूणापति तिवारी, निर्मल कुशवाहा, देवेंद्र दुबे, फकरुदीन अंसारी, दुलार पासवान इत्यादि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

यह भी पढ़े :- बिजली विभाग प्रखंड मुख्यालय पर शिविर लगा कर किसानों को पंप का दे रहा निःशुल्क कनेक्शन, रामपुर में लगा कैंप 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top