बिजली विभाग प्रखंड मुख्यालय पर शिविर लगा कर किसानों को पंप का दे रहा निःशुल्क कनेक्शन, रामपुर में लगा कैंप
Author -
Pahal Tak
बुधवार, दिसंबर 12, 2018
#सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को लगेगा शिविर
भभुआ/रामपुर। बुधवार को रामपुर प्रखंड मुख्यालय के परिसर में बिजली विभाग द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्राम योजना के तहत किसानों को पंप का कनेक्शन के लिए शिविर लगाया गया। जिसमें 15 किसानों ने फार्म लिया। वही तीन किसानों का कनेक्शन हो गया। किसानों का इस समय शिविर निःशुल्क कनेक्शन दिया जा रहा है। जेई कमलेश कुमार ने बताया कि बुधवार को पहला कृषि शिविर लगाया गया। यह शिविर वर्ष 2019 के फरवरी तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में लगेगा। जिसमें किसान सिंचाई के लिए कनेक्शन ले सकते है।
ये चाहिए कागजात
इसमें किसानों को कागजात के रूप में आधार कार्ड, जमीन का रसीद,फ़ोटो 1,मोबाइल नंबर, आधार कार्ड के नहीं रहने पर पहचान पत्र की जरूरत है।उन्होंने बताया कि किसानों को पम्प के एचपी के अनुसार पैसा लगेगा। जैसे 2 एचपी के मोटर का कनेक्शन लेने पर 400 सिक्योरिटी मनी लगेगा। इसके साथ ही यह भी बताया कि पहले 5.60 पैसे यूनिट की जगह 75 पैसे यूनिट ही चार्ज लगेगा। मासिक शुल्क चार्ज खत्म हो गया है। मौके पर पीएमए कृष्णा कुमार पासवान,प्रोजेक्ट जेई राकेश कुमार, प्रोजेक्ट जेई विद्याभूषण सिंह, प्रोजेक्ट जेई हर्षित राज फीड बैक इंफ्रा लिमिटेड सहित कई लोग थे।