यूपी से बिहार में आने के दौरान जांच के दौरान कंटेनर से 500 पेटी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार,इस तरह छुपा कर रखा था शराब

भभुआ/दुर्गावती। कैमूर के दुर्गावती से बड़ी खबर है। शराबबन्दी के बाद से दुर्गावती पुलिस द्वारा शराब की बड़ी खेप को बरामद किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, दुर्गावती पुलिस ने सोमवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान एक कंटेनर से करीब पांच सौ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है। साथ ही कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया है।जिसे जेल भेजने की तैयारी चल रही है।गिरफ्तार व्यक्ति सतपाल सिंह हरियाणा निवासी बताया जा रहा है। वही ट्रक कन्टेनर का नंबर Rj 27-GA 8989 है। इस कन्टेनर से 500 पेटी से लगभग 15180 बोतल बरामद हुआ है। सोमवार की रात दुर्गावती थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह रात्रि में पुलिस बल के साथ गश्ती पर निकले हुए थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की  उत्तर प्रदेश की ओर से एक कंटेनर से भारी मात्रा में शराब लोड कर बिहार में लेकर आ रही है। जहां यूपी के वाराणसी की तरफ से आ रही राजस्थान नंबर की कंटेनर गाड़ी को रोकवा कर पुलिस ने जांच किया। उसमें घर की रंगाई करने वाले पाउडर के बीच में शराब की लगभग पांच सौ पेटी छुपा कर रखा गये थे। पुलिस ने कंटेनर सहित चालक को गिरफ्तार कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। जिसमें एक कंटेनर में पाउडर के आड़ में पांच सौ पेटी लगभग शराब छुपा कर रखा गया था। अलग-अलग चार ब्रांड के विदेशी शराब है। चालक को हिरासत में लिया गया है आगे की कार्रवाई करने में पुलिस जुटी हुई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top