भभुआ कैमूर।
कैमूर के रामपुर प्रखंड के दामोदरपुर गांव से बड़ी खबर है। यहां पर एक किसान की 10 बीघे की फसल जल कर राख हो गया है। यह आग सोमवार की सुबह खेत मे बनाये गए खलिहान में अचानक आग लग गयी है। जिसके बाद अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, इस अगलगी में उक्त गांव के मुख्तार पांडेय के 10 बीघे के 500 बोझे जल कर खाक हो गया। अगलगी के बाद ग्रामीणों द्वारा अग्निशमन वाहन को फोन कर सूचना दी। जिसके बाद अग्निशमन वाहन पहुँची। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन फिर भी फसल जल कर राख हो गया। वही ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने में काफी मशक्कत करना पड़ा। अगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

