सुनील ने निर्विरोध रामपुर उपप्रमुख पद पर जमाया कब्जा, पूर्व उपप्रमुख ने भी वोटिंग कर किया सपोर्ट

बंटी जायसवाल/कैमूर लाइव न्यूज़
भभुआ कैमूर। कैमूर के रामपुर प्रखंड उपप्रमुख नथुनी पासवान पर चार माह पहले अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिसके बाद उपप्रमुख पद पर दावेदारी के लिए चल रही थी। सोमवार को रामपुर प्रखंड मुख्यालय के बहुउद्देश्यीय भवन में एसडीएम कुमारी अनुपम सिंह व प्रेक्षक एडीएम सुमन सिंह के उपस्थिति में वोटिंग हुआ। उपप्रमुख पद के लिए अमाव पंचायत के भाग एक के सुनील यादव ने नामांकन किया। इनके विरोध में किसी ने नामांकन नहीं किया। वोटिंग में 11 पंचायत समिति सदस्यों में से 9 बीडीसी ने मतदान किया। इसमें रीना देवी बड़कागांव बीडीसी व अमाव बीडीसी भाग 2 के विष्णु यादव ने वोटिंग में भाग नहीं लिया। इस उपप्रमुख के लिए हुए वोटिंग में पूर्व उपप्रमुख नथुनी पासवान ने भी सुनील यादव को सपोर्ट करते हुए वोट दिया। उपप्रमुख के चुनाव में प्रमुख कांति देवी, सुनील यादव, पसाई बीडीसी संगीता देवी, दुखी मल्लाह सबार भाग 2, रीता देवी सबार भाग 1, बेलाव बीडीसी नथुनी पासवान, खरेंदा बीडीसी जहाँगीर अंसारी, अनिता देवी कुडारी ने वोटिंग किया। एसडीएम ने उपप्रमुख सुनील यादव को प्रमाण पत्र दिया। मौके बीडीओ मयंक कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top