मैं राजनीतिज्ञ नहीं हूं। मैं पहले कभी घर से निकली नहीं थी और नहीं कभी किसी मंच पर बोला था। पति के चले जाने के बाद उनके अधूरे सपनो को पूरा करना जो जनता से वायदा किये थे उन्हें पूरा करना है। आपलोगो ने उनके अधूरे सपने को पूरा करने का मौका दिया है। हमने अपना कर्म समझकर आपलोग के बीच रहती हूं।साथ ही सेवा करती रहती हूं। हर किसी के सुख दुख पर हमेशा तैयार रहती हूं। बस मुझे जानकारी मिलना चाहिए और समय मिलना मैं आपलोगो के सुख दुख में पहुँच जाती हूँ।
आपलोग का आशीर्वाद हमारे ऊपर रहेगा तो मैं हमेशा आपलोग के बीच में आप सभी की बेटी, बहन बनकर हमेशा खड़ा रहुगी। इसका अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्त्ता अभिनंदन सिंह व संचालक अभिमन्यु सिंह ने किया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता पेड़ा सिंह, अमरेंद्र सिंह,रामबली राम,विनोद सिंह,समीनूदीन अंसारी,महेंद्र चंद्रबंशी, सहित दर्जनों गंडमान्य उपस्थित थे।



