भभुआ/कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर है। बिहार में शराबबंदी के बाद शराब तस्करों द्वारा यूपी से वाहनों से शराब को लाकर खपाया जा रहा है। आज शनिवार को कैमूर जिले के रामगढ़ के बंदीपुर में बड़ी घटना हुई। शराब तस्करों के वाहन में अचानक आग लग गयी।।जिसके बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। आग लगने के बाद तस्कर जान बचा कर भाग गए।मिली जानकारी के मुताबिक, शराब तस्कर नए साल को देखते हुए भारी मात्रा में यूपी से बिहार में वाहन पर शराब लेकर खपाने के लिए आ रहे थे। इसी बीच बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र बंदीपुर गांव में वाहन में आग लग गया। जिसके बाद किसी तरह जान बचा कर शराब तस्कर भाग खड़े हुए। आग में चपेट में वाहन धू धु कर जलने लगा। जिसके बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों द्वारा पानी डाल कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना पर रामगढ़ थाने की पुलिस पहुँच गयी।जिसके बाद पुलिस ने जले हुए वाहन और बच्चे हुए शराब को जब्त कर थाने ले आयी और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बड़ी खबर : शराब तस्करों केे वाहन में लगी आग,जान बचा कर भागे, यूपी से बिहार में शराब को खपाने की थी प्लानिंग
शनिवार, दिसंबर 22, 2018
Tags

