फ़ोटो - पुलिस द्वारा इलाज के लिए ले जाते समय बेहोश चालक
भभुआ/कैमूर। एनएच दो हाइवे पर रिफाइन तेल कंटेनर के चालक व खलासी को औरंगाबाद में नशीला पदार्थ खिलाकर हाइवे लुटेरे द्वारा बंधक कर लुटे गए कंटेनर ट्रक को पुलिस द्वारा जीपीएस की मदद से गया में बरामद कर लिया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, कैमूर के मोहनिया एसडीपीओ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करते हुए कन्टेनर को गया में बरामद किया गया है। कैमूर पुलिस की इस सतर्कता काबिले तारीफ है। क्योंकि घटना के 24 घण्टे के अंदर ही ट्रक को बरामद करा लिया गया है।
यह है घटना
शुक्रवार की रात दुर्गावती थाना क्षेत्र के मरहिया मोड़ के पास एक ट्रक चालक व खलासी का हाथ पैर बांध कर बेहोशी की हालत में हाइवे के चाट में अपराधियो द्वारा फेंक कर भाग गए। इसकी जानकारी शनिवार की सुबह में, रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा कि दो लोगों को बंधक बनाकर सड़क के किनारे फेंका हुआ है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने दुर्गावती पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।चालक व खलासी का रस्सी खोलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। बेहोश टैंकर चालक संजय यादव व खलासी संगम उपाध्याय आजमगढ़ के निवासी बताए जाते है।पीएचसी में इलाज के दौरान होश में आने पर ट्रक चालक संजय यादव ने बताया कि वे हल्दिया से देवरिया के लिए रिफाइन तेल लेकर कंटेनर से आ रहा था। औरंगाबाद जिले में एक डीजल लदे टैंकर ने मेरे टैंकर को ओवरटेक कर रोक दिया गया। उक्त टैंकर में चार लोग सवार थे और उन लोगों द्वारा मुझे और खलासी को टैंकर में बैठा लिया और मारपीट कर जबरन कुछ नशीला पदार्थ खिला दी। बेहोश हो जाने पर वे लोग कंटेनर को लूटकर भाग निकले। दूसरे वाहन में मुझे और खलासी को बैठाकर दुर्गावती क्षेत्र में हाथ पैर बांधकर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस को यह बात बतायी है। अभी ट्रक चालक व खलासी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

