भभुआ कैमूर। रविवार की शाम साढ़े 7 बजे भभुआ चैनपुर मुख्य मार्ग स्थित भुआलपुर पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन अपराधियो ने हथियार के बल 45 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। यह पेट्रोल पंप कैमूर पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष व जदयू नेता चंद्रप्रकाश आर्य का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल पंप को कर्मी साढ़े 7 बजे बंद कर रहे थे। इसी बीच बाइक पर सवार तीन अपराधी आते है और हथियार दिखा कर मारपीट करते हुए 45 हजार रूपये लूट कर फरार हो गये। घटना की सूचना पर पेट्रोल पंप मालिक जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश आर्य पहुँच गए। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद तुरंत मौके पर कैमूर एसपी मोहम्मद फरगुद्दीन, एसडीपीओ अजय प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लूट की जानकारी लेते अपराधियो की गिरफ्तारी व जांच में जुट गए। इस लूट की घटना में जदयू नेता चंद्रप्रकाश आर्य का कहना था कि एक लाख रुपए से ऊपर की लूट हुई है। वही कर्मियों द्वारा पुलिस को 45 हजार की लूट बतायी गयी है।पुलिस का कहना कि अपराधियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
डेढ़ साल पहले भी हो चुकी है लूट
जानकार सूत्रों के मुताबिक, जदयू नेता चंद्रप्रकाश आर्य की उसी पेट्रोल पंप पर देढ़ साल पहले भी तोड़फोड़ व लूट हुई थी। जिसके बाद लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले लुटेरो को गिरफ्तार कर लिया था।

