मोहनिया डीएसपी का अभी भी वाराणसी ट्रामा सेंटर में हो रहा है इलाज,खतरे से बाहर
भभुआ/रामगढ़। बिहार के कैमूर के रामगढ़ में विगत शुक्रवार को दलित युवती की मौत पर बवाल, थाने को फूंक कर दर्जनों गाड़ियों को आग के हवाले करते व पुलिस पर पथराव किया गया था। इस रामगढ़ उपद्रव में मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह पर जानलेवा हमला व लाठी डंडे से मारपीट कर अधमरा कर दिया गया था। सोमवार को इस मामले में तीन आरोपितों को पुलिस द्वारा छापामारी कर गिरफ्तार किया गया है। मोहनिया डीएसपी पर मारपीट करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में दो आरोपित दिख भी रहे है। एक आरोपित को पुलिस द्वारा नामजद एफआईआर के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। इन तीन आरोपियों को अलग अलग जगह से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है।
वायरल वीडियो में दिख रहे है दो आरोपी
वायरल वीडियो में मोहनिया डीएसपी पर लाठी से हमला करते हुए दिख रहा आरोपित घूरेलाल राम दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुडारी गांव है। जिसे पुलिस द्वारा उसके गांव से सोमवार को गिरफ्तार किया गया। वही डीएसपी पर हमला करने व मारपीट करने वाला गिरफ्तार दूसरा आरोपी गोड़सरा गांव का रामसेवक राम बताया है। वही तीसरा गिरफ्तार आरोपित बड़ौरा गांव का कपिलमुनि राम,जिस पर पुलिस द्वारा नामजद एफआईआर है। वायरल वीडियो में गिरफ्तार घूरेलाल राम मफलर का पगड़ी बांधा हुआ है और हाथ में लाठी हुआ है। वही वायरल में 6-7 कई संख्या में मोहनिया डीएसपी को पकड़ कर लाठी डंडे से हमला कर रहे है। डीएसपी अपने जान की गुहार लगाते रहे लेकिन उपद्रवी डीएसपी की एक बात नहीं सुनी। डीएसपी को पीट पीट कर अधमरा कर दिया। गिरफ्तार तीनो आरोपियों को सोमवार की शाम तक जेल भेज दिया गया। अब तक रामगढ़ उपद्रव कांड में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस का लगातार छापेमारी
रामगढ़ उपद्रव मामले में पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। नामजद व इस कांड आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। शाहाबाद डीआईजी राकेश राठी द्वारा बैठक में तैयार रणनीति के तहत रविवार की रात व सोमवार को पूरे छापेमारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी। इस दौरान 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई जिसे वीडियो फुटेज से मिलान के बाद 5 लोगो को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया और तीन को मोहनिया डीएसपी पर जानलेवा हमला मामले में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष समीर कुमार ने बताया कि मोहनिया डीएसपी पर जानलेवा हमला करने वाले अन्य उपद्रवियों की पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। जल्दी ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वाराणसी में डीएसपी का हो रहा इलाज
रामगढ़ उपद्रव कांड में घायल मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह का अभी वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज हो रहा है। वह खतरे से बाहर है। उन्हें सिर में चोट लगी है। हाथ टूट गया है। कान में भी चोट है। डॉक्टरों द्वारा अच्छे तरीके से इलाज किया जा रहा है।
क्या है मामला, कैसे हुई डीएसपी पर हमला
गौरतलब है कि 18 जनवरी के रामगढ़ के बड़ौरा गांव के दलित युवती की मौत के बाद बवाल मच गया था। युवती के शव को रामगढ़ के दुर्गा चौक पर रखकर सड़क जाम किया गया। इसके बाद आक्रोशितों द्वारा थाना को फूंक दिया गया। सड़क पर आगजनी करते हुए वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। आगजनी व पथराव किया गया। जब आक्रोशितों को मोहनिया डीएसपी समझाने गए तो उन पर ही उपद्रवी टूट पड़े थे। उन पर जानलेवा हमला करते हुए घेर कर लाठी डंडे से पीट पीट कर अधमरा कर दिया गया। उनपर पथराव भी किया गया। इस दौरान अन्य पुलिस कर्मियों पर भी पथराव किया गया था। गौरतलब है कि पुलिस ने तोड़फोड़ व उपद्रव के इस मामले में अब तक 162 लोगों के खिलाफ नामजद व दो हजार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर की गई है।




