भभुआ कैमूर। सोमवार को कैमूर के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भैरवपुर गांव के पास दो बाइको की आमने -सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल कुदरा थाना क्षेत्र के माती डिहरा गांव के सतीश सिंह का पुत्र शुभम कुमार, चांद थाना के अमाव निवासी राजेंद्र चौधरी के पुत्र हितेष कुमार,अधौरा थाना क्षेत्र के कुर्वासोत गांव निवासी स्वर्गीय रामसूरत सिंह यादव के पुत्र रामपरिखा यादव बताया जाता है। इधर दोनो युवक एक बाइक पर सवार होकर भगवानपुर कॉलेज जा रहा था। इसी दौरान अधौरा से युवक बाइक से भभुआ जा रहा था।
इसी दौरान भैरवपुर गांव के पास साइड लेने के दौरान दोनों बाइको में आमने सामने में टक्कर हो गई। इस हादसे मे कुल तीन लोग घायल हो गए। घायलों को भगवानपुर पीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल एक युवक को वाराणसी रेफर कर दिया। शेष दो घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।गंभीर रूप से घायल हितेष कुमार को वाराणसी रेफर किया गया है।

