आज कैमूर के बड़ौरा व नरैली गांव जायेंगे सांसद पप्पू यादव,मृतक युवती व मृतक फौजी की घटना का लेंगे जानकारी

कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल
भभुआ/कैमूर। आज यानी मंगलवार को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सह मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव कैमूर आयेंगे। आज साढ़े 7 बजे सुुबह जहां वे बक्सर से सबसे पहले रामगढ़ के बड़ौरा गांव जायेंगे। जहां वह मृतक दलित युवती की मौत मामले में माता पिता से घटना की जानकारी लेंगे और शोक संवेदना प्रकट करेंगे। इसकी जानकारी कार्यकर्ता दीपक यादव ने दी। बताया गया की रामगढ़ के बडौरा में मृतका शशिकला के परिजनों से मिलने के बाद 8 बजे सुबह दुर्गावती प्रखंड के नरैली गांव भी जाएंगे। जहां वेे दिवाली पर छुट्टी में त्योहार मनाने घर आये फौजी बिजय यादव की रहस्यमई मौत मामले की परिजनों से जानकारी लेंगे। फौजी विजय के परिवार प्रशासन से असंतुष्ट है और न्याय दिलाने की गुहार पिछले कई दिनों से लगाई जा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top