रोहतास में चाकू से दो सगी बहनों पर किया हमला, एक की मौत,दूसरी गम्भीर घायल

बिक्रमगंज/रोहतास। बिहार के रोहतास के बिक्रमगंज से बड़ी खबर है। जहां से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। अपराधी द्वारा चाकू से दो सगी बहनों पर हमला करने का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार दोपहर की है। अपराधी द्वारा चाकू से हमला में बड़ी बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं छोटी बहन की हालत गंभीर है। जिसका इलाज निजी अस्पताल में भर्ती कर कराया जा रहा है।  मृतक बड़ी बहन 24 वर्षीय प्रीति कुमारी व घायल छोटी बहन 20 वर्षीय प्रियंका कुमारी काराकाट के भुड़कुड़िया गांव निवासी उत्कर्ष पांडेय  की पुत्री बताई जाती है। इनके पिता शहर में एक किराना दुकान चलाते थे। अभी फिलहाल वे बिक्रमगंज के आस्कामिनी नगर स्थित निजी मकान में रहकर किराना दुकान चलाते हैं। 

चाय में नशीला दवा पिला कर घटना को अंजाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो सगी बहने रविवार की दोपहर स्टेशन रोड में अपने परिचित रिश्तेदार मुन्ना पांडेय के मकान में किसी से मिलने गई थी।यही पर एक युवक द्वारा दोनों बहनों को चाय में नशीली पदार्थ मिलाकर पिला दी। जिससे दोनों बहने बेहोश हो गई। जिसके बाद युवक ने चाकू से हमला कर दिया। युवक द्वारा दोनों बहनों को चाकू से लगातार हमले में बड़ी बहन प्रीती की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही छोटी बहन प्रियंका कुमारी हिम्मत दिखाते हुए वहां से घायल अवस्था में भाग निकली। जहां स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर अवस्था में उसे शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। हालांकि चिकित्सकों ने उसकी हालत भी गंभीर बता रहे हैं। घटना के बाद मुख्यालय डीएसपी पीएन पांडेय घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात शुरू कर दिए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से बयान ले रही है। जानकारी के मुताबिक, मृतका बड़ी बहन प्रीति पांडेय की शादी बक्सर जिला के सेमरी में हुआ था। 
बोले प्रभारी डीएसपी
प्रभारी डीएसपी दूधेश्वरनाथ पांडेय ने बताया कि घटना कैसे हुआ, किसने किया और दोनो बहने उस मकान में कैसे पहुंची। अभी पूरी तरह जानकारी से स्पष्ट नहीं हो पाई है।पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
बोली घायल 
घायल प्रियंका पांडेय ने बताया कि हमारी बड़ी बहन उस युवक को जानती थी। मैं नहीं जानती हूं। उस युवक द्वारा चाय में गोली मिलाकर पिला दिया गया। जिसके बाद हम बेहोश हो गए। इसके बाद चाकू से हमला कर बड़ी बहन की हत्या कर दिया गया और मुझे घायल कर वार दी गयी है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top