चैनपुर (नीरज राजपूत. प्रखण्ड क्षेत्र के हाटा स्थित उच्च विद्यालय के मैदान में युथ स्पोर्ट्स क्लब हाटा के तत्वाधान में फुटबॉल महासंग्राम अंतराज्यीय हाटा फुटबॉल चैंपियन ट्रॉफी का दूसरा मैच बक्सर व गाजीपुर के बीच खेला गया. इस मैच के रोमांच का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट के बाद भी नहीं आया. इस मैच के शुरुआत से ही बक्सर की टीम आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया लेकिन गाजीपुर बक्सर के हर हमले को नाकाम कर दिया. खेल के दौरान गाजीपुर ने भी कई आक्रामक हमले किये लेकिन बढ़त लेने में नाकाम रही. पहले हाफ की समाप्ति के बाद दोनों ही टीमों को स्कोर शून्य रहा.
दूसरे हाफ का खेल प्रारंभ होते ही दर्शकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और गोल की मांग करने लगे. लेकिन दोनों ही टीमों ने दर्शकों के उत्साह से प्रभावित हुए बिना सुनियोजित तरीके से खेल की शुरुआत की. दोनों ही टीमों ने आक्रमण के साथ-साथ डिफेंस पर भी ध्यान रखा और अंत तक ये खेल बेनतीजा रहा. खेल के 0-0 के बराबरी पर रहने के बाद रेफरी ने पेनाल्टी शूटआउट का निर्णय लिए. पेनाल्टी शूटआउट के दौरान दोनों ही टीमों को पांच-पांच मौके मील जिसमें दोनों ने 4-4 गोल दागे. इस पेनाल्टी शूटआउट के बाद भी मुकाबला बराबर पर रह जिसके बाद एक बार फिर दो-दो मौके दिए गए. दोनों ही टीमों में इस मिले मौके का फायदा नहीं उठा पायीं. दोनों ने एक बार फिर एक-एक गोल दागे और एक-एक शॉट गोल पोस्ट बाहर चला गया. इस बराबरी के बाद दर्शकों ने इस मैच को एक बार और करने की मांग की गयी. दर्शकों के इस मांग को देख समिति द्वारा बक्सर और गाजीपुर का मैच शुक्रवार को सुबह नौ बजे कराने का फैसला लिया गया. समिति के सदस्य मनोज गुप्ता ने बताया कि बक्सर और गाजीपुर के मैच में जो भी टीम जीतेगी वो शाम को पहले शेमीफाइनल मुकाबले में इलाहाबाद से भिड़ेगी.
इस फुटबाल महासंग्राम के दूसरे मैच का उद्घाटन युवा समाजसेवी नीरज पांडेय द्वारा किया गया. मैच का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि फुटबाल स्टेमिना का खेल है. इसमें स्टेमिना के साथ-साथ अनुशासन की भी आवश्यकता है. ये खेल हमें आपस में जोड़ता है. इससे हमें अनुशासन के साथ-साथ पूरे स्टेमिना के साथ कार्य करने की शिक्षा मिलती है. इस मैच में कमेंट्री तुलसी प्रसाद वर्मा ने की और मैच में रेफरी की भूमिका में शाबिर अहमद व लाइंसमैन की भूमिका रोशन अली व मो. अफ़सार खान ने निभाई. इस मौके पर राजू खान, रेहान खान, शिवकुमार शर्मा, भूपेंद्र कुशवाहा, भरत सोनी सहित कई लोग मौजूद थे



