यूरिया की बाजार में खुलेआम कालाबाजारी, खाद के लिए हो रही है मारामारी, खाद आने के बाद नहीं मिला मायूस लौटे किसान

चेनारी (रोहतास)।सूखे की मार झेल चुके प्रखंड के किसान अब यूरिया खाद की किल्लत के अलावा ऊंची कीमत से जूझने को मजबूर हैं.गेहूं की फसल के लिए जरूरत के हिसाब से खाद नहीं मिल रहा.खुले बाजार में जितना चाहे उतना खाद तो जरूर मिल रहा पर इसके लिए ऊंची कीमत चुकानी पड़ रही है. बाजार से लेकर गांव तक दुकानदार 45 किलो का एक बोरा खाद की कीमत 400 से 500 रुपये वसूल रहे हैं जबकि निर्धारित कीमत है 265 रुपये हैं.खाद को लेकर अफरातफरी तथा भाग दौड़ का माहौल कायम है.इसका नजारा चेनारी-कुदरा पथ पर चेनारी प्रखंड मुख्यालय से महज कुछ दूरी पर कृषि विभाग द्वारा निर्धारित आलोक ट्रेडर्स का दुकान पर देखा जा रहा है जहां खाद के लिए पिछले तीन चार दिन से मच रही धक्का-मुक्की और भगदड़ से बचाव के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी है. यहां पुलिस की मौजूदगी में खाद बांटे जा रहे हैं.  बुधवार को भी इसका जायजा लेने के दौरान पुलिस मौजूद थी.खाद चाहने वाले किसानों की भीड़ भी थी पर नहीं था तो प्रचुर मात्रा में खाद की उपलब्धता.किसानों ने बताया कि पहले एक आधार कार्ड पर पांच बोरा यूरिया खाद मिलता था पर आज दो ही बोरा मिल रहा है.जिससे जरूरत पूरी नहीं होती. यहां पैसा प्राप्त कर पर्ची काटने के दौरान पूरी तरह झल्लाए दुकानदार ने जानकारी मांगने पर चिढ़ते हुए बताया कि पर्ची काटे कि आपकी सुने. बाद में उसने बताया कि खाद समाप्ति के कगार पर है. बस आधे घंटे का खेल है.इसीलिए दो बोरा प्रति आधार कार्ड देकर काम चलाया जा रहा है. कृषि विभाग  कृषि सलाहकार ने फोन पर कहा कि खाद खत्म है आने में दो चार दिन तो लग ही सकते हैं. इस केंद्र पर मात्र 5 रुपये पलदारी के साथ उचित दर पर खाद मिल रहा है.प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में भी इफको कंपनी का एक खाद बिक्री केंद्र स्थित है जहां खाद तो उचित कीमत पर मिल रहा है परन्तु दुकानदार द्वारा मनमाने तरीके से खाद के साथ अन्य गैर जरूरी कृषि से जुड़ा जाइम वगैरह लेने का पेच फंसाया जा रहा है.किसान ब्लिस्टर सिंह कुशवाहा,राजेश प्रसाद,फूलन सिंह,शिवनारायण पासवान, रघुवर सिंह,अशोक प्रसाद, राम प्रवेश वर्मा,लक्ष्मण तिवारी, अशोक राम, सहित कई किसानों ने बताया कि कृषि विभाग के द्वारा सरकारी खाद दुकान में घंटों लाइन में धक्का खाने के बाद भी काउंटर तक पहुंच कर खाद ले लेना जंग जीतने से कम नहीं है.
संजय सिंह संजीव कुमार अशोक कुमार राम जय गोविंद दुबे बबलू सिंह यादव समेत प्रखंड के अलग अलग क्षेत्रों से आए कई किसानों ने बताया कि स्थानीय कृषि अधिकारियों व कालाबाजारियों की मिलीभगत से बाजार में यूरिया खाद का कृत्रिम किल्लत पैदा कर दिया गया है.किसानों ने वरीय अधिकारियों से यूरिया की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है.
बोले कृषि सलाहकार
वहीं कृषि विभाग के प्रखंड कृषि सलाहकार ददन सिंह ने बताया कि आलोक ट्रेडर्स पर 160 बोरी खाद, साहू ट्रेडर्स पर 60 बोरी खादऔर जय बजरंग इंटरप्राइजेज112 बोरी खाद आया हुआ है जितना खाद है उतने खाद से काम चलने वाला नहीं है किसानों के हो हंगामे के कारण हम लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है पुलिस प्रशासन की मदद से खाद चेनारी में खाद का वितरण किया जा रहा है.
बोले बीएओ
प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि बताना मुश्किल है.सब ऑन लाइन हो गया है.स्वीकार किया कि खाद की किल्लत है. जितने भी खाता रहे हैं किसानों को बाटा जा रहा है जिस में कृषि विभाग के कई कर्मचारी को लगाया गया है.
बोले पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी
 खाद की किल्लत पर चेनारी विधानसभा पूर्व कांग्रेस के  प्रत्याशी रहे मंगल राम ने सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं कहां है सुशासन बाबू के सरकार में खाद के लिए मारामारी कर रहे हैं। जितना खाद की जरूरत है उतना किसानो को खाद नहीं मिल रहा है। और बाजार में खुलेआम यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। यह बहुत ही दुखद है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top