खाद के लिए लगी लंबी लाइन, दबंगो ने चलाई गोली, लाठी डंडे से मारपीट, 3 घायल, रेफर

भभुआ/मोहनिया। कैमूर में खाद की किल्लत बरकरार है। यूरिया की कालाबाजारी हो जा रही है। जितना खाद की जरूरत है उसके अनुसार खाद किसानों को नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो रही है।इसी को लेकर कैमूर के मोहनिया से बड़ी खबर है। आज गुरुवार की सुबह मोहनिया थाना क्षेत्र के कटरा कला गांव में खाद को लेकर लगी लंबी कतार लाइन लगी हुई थी। लेकिन एक गांव के कुछ दबंग खाद के लिए पहुँचे जो लंबी कतार में न लग कर खाद लेने के लिए पहुँच गए। मिली जानकारी के मुताबिक, इसी बीच लाइन में लगे किसान द्वारा विरोध किया गया तो दबंगो द्वारा 10 से 15 राउंड की हवाई फायरिंग करते हुए दहशत फैलाई गई।
इसके साथ ही विरोध करने वालो के साथ लाठी डंडे और पत्थर से मारपीट हुई। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए। जिसमें 3 लोग गंभीर घायल हो गए। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल पहुचाया गया। जिसके बाद स्थिति गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों द्वारा वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर तुरन्त मोहनिया सीओ और दो थानों की पुलिस भी पहुँच गयी। घटनास्थल की जायजा लेते हुए तुरंत मौके पर मजिस्ट्रेट और फोर्स तैनात किया गया।जिसके बाद फिर से खाद बांटने का काम शुरू हुआ।
बोले सीओ
मोहनिया सीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी से बात हुई है। यहां पर मजिस्ट्रेट तैनात किए जा रहे हैं और साथ ही फोर्स की भी तैनाती रहेगी। जिसके बाद खाद का वितरण किया जा रहा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top