पूर्व प्रमुख के ईट भट्ठे पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार, चार मोबाइल बरामद मोहनिया DSP ने की प्रेस कांफ्रेंस

भभुआ/दुर्गावती। कैमूर पुलिस को लूट की घटना को अंजाम देने मामले में बड़ी सफलता मिली है। यह सफलता दुर्गावती पुलिस को मिली है। दुर्गावती पुलिस ने पूर्व प्रमुख के ईट भट्ठे पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी है। मोहनिया डीएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि विगत  28दिसंबर 2018 की रात दुर्गावती थाना क्षेत्र के कबिलासपुर स्थित पूर्व प्रमुख यमुना सिंह यादव के ईंट भट्ठे से तीन लुटेरे अपराधियों द्वारा मजदूरों के पैसे, कपड़ा, आभूषण आदि सामान सहित ऑफिस का पंखा व जरूरी कागजात लूट हुई थी। पूर्व प्रमुख ने इस लूटपाट की घटना की थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा लुटेरे को तलाश की जा रही थी। अनुसंधान के दौरान मोबाइल तकनीकी आधार पर लुटेरे के बारे में पुलिस को जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस द्वारा बुधवार को तीन लुटेरो को अलग अलग जगहो से गिरफ्तार किया गया है। 
यह है गिरफ्तार लुटेरे व बरामद सामान
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गिरफ्तार लुटेरे 50 वर्षीय मगरू डोम,40 वर्षीय हजारी प्रजापति, मोहनिया थाना के शहबाजपुर गांव, 35 वर्षीय केसरी नंदन कबिलासपुर गांव के निवासी बताया गया। जिनके पास से लूटी गई 4 मोबाइल को बरामद किया गया है। पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुरुवार को तीनों को जेल भेज दिया। मौके पर थानाध्यक्ष सुहेल अहमद, मोहनिया पुलिस इंस्पेक्टर विंध्याचल प्रसाद उपस्थित रहे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top