बिग ब्रेकिंग : सड़क किनारे खड़े धान लदे ट्रैक्टर में बाइक सवार ने पीछे से मारी टक्कर, मौत

भभुआ कैमूर। कैमूर के कुदरा से बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि सड़क किनारे खड़े धान लदे ट्रैक्टर में बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। यह घटना कुदरा परसथुआ पथ पर वैना गांव के मोड़ के समीप हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर स्थानीय लोगों द्वारा करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदनीपुर निवासी हरि नारायण दुबे के पुत्र रवि कांत दुबे बताया जा रहा है। जो अपने काले रंग की हीरो होंडा बाइक से कुदरा की तरफ आ रहा था। इसी बीच कुदरा परसथुआ रोड पर वैना गांव के मोड़ के समीप धान लोडेड रोड के किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से हुई टक्कर मार दी। जिसमे रविकांत दुबे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top