असामाजिक तत्वों ने कपड़ा दुकान लगाई आग, लाखों का हुआ क्षति

घटना की सूचना पर पहुँच पुलिस मामले की जांच में जुटी
भभुआ/ कैमूर। बुधवार की रात रामगढ़ थाना क्षेत्र के कलानी बाजार स्थित एक कपड़ा दुकान में असमाजिक तत्वों ने आग लगा दिया। जिसमें कपड़ा दुकान के सारा कपड़ा सहित नकदी रुपये जल कर राख हो गया।यह घटना कलानी गांव के वकील साह के कपड़ा दुकान की बताई जाती है। इस घटना में लगभग 7 लाख रुपए का कपड़ा जलकर राख होना बताया जाता है। वही इस घटना में मकान का छत भी टूट गया है और दीवार भी कई जगह दरक गई है। असामाजिक तत्वों द्वारा इस घटना को अंजाम दिए जाने के बाद से कलानी बाजार के व्यवसायियों में आक्रोश है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दुकानदार बुधवार को दिन भर दुकान चलने के बाद शाम में दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह जब जगे तो लोगों ने दुकान से निकल रहा धुआं की जानकारी दुकानदार को फोनकर दिया। दुकानदार जब दुकान पर पहुँच कर देखा तो सारा समान जलकर खाक हो गया था। दुकान के शटर में ताला भी लगा था। बिजली का शार्ट सर्किट भी नहीं हुआ। दुकानदार के अनुसार असमाजिक लोगों ने रात्रि में शटर के नीचे लोहे से उठाकर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगाने की बात बताई जा रही है।
बोले थानाध्यक्ष
 इस संबंध में थानाध्यक्ष समीर कुमार ने बताया दुकान जलने की जांच पुलिस द्वारा किया गया है। दुकान में आग लगी है। किस तरह लगी है और किसने लगायी है। इसके बारे जांच किया गया है। अभी आवेदन नहीं मिला है।आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की जायेगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top