भभुआ/कैमूर। कैमूर जिले के बेलाव थाना क्षेत्र के खजुरा गांव में घर के बगल में गड़ही में गिर कर डूबने से 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गयी। घटना बुधवार दोपहर की है। मृतक बच्चा खजुरा गांव के छांगुर सिंह के पुत्र बिट्टू सिंह का 3 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार बताया जाता है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई मृतक मासूम बच्चे के परिवार के लोग अपने अपने काम में थे। बच्चा घर के चाहरदीवारी से खेलते खेलते चला गया और घर के बगल में गड़ही में खेलने के दौरान गिर गया। जिसमें पानी व कीचड़ में धंसने से बच्चे की मौत हो गयी। जब बच्चे को परिवार के लोग दोपहर में तेल मालिस के लिए खोजने लगी तो घर मे कही पता नहीं चल पाया। जिसके बाद घर के बाहर निकले तो किसी ने देखा कि एक बच्चा गड़ही में गिरा हुआ।उसका कपड़ा दिखाई दिया। जिसके बाद लोगों ने हल्ला किया तो घर के परिजन बगल में गड़ही में पहुँच कर उस बच्चे को निकाला और तुरंत बेलांव अस्पताल इलाज के लिए पहुँचे। बेलांव पहुँचने के बाद डॉक्टरों ने जांच कर भभुआ के लिए रेफर कर दिया। जब परिजन उस बच्चे को लेकर भभुआ अस्पताल में पहुँचे तो डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन बच्चे को लेकर गांव में आये। जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया। बच्चे के शव घर में पहुँचने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
घर के बगल में गड़ही में गिर कर डूबने से 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत,गांव में मचा कोहराम
बुधवार, फ़रवरी 13, 2019
Tags

