सलोनी सरसो तेल के सेल्समैन को बाइक सवार अपराधियों में गोली मार कर लाखो रुपये लूट कर हुए फ़रार

भभुआ/कैमूर। कैमूर के कुदरा से बड़ी खबर आ 
है। जहां सलोनी सरसो तेल के सेल्समैन बाइक सवार दो अपराधियो ने गोली मार दी। जिसमें वह घायल हो गया और लाखों रुपये भरा बैग लेकर फरार हो गया। यह घटना कुदरा थाना क्षेत्र के एनएच दो कुदरा बस स्टैंड के पास की शाम  साढ़े 5 बजे की बताई जाती है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घायल कैमूर जिले के बेलाव थाना क्षेत्र के पसाई गांव निवासी राकेश शर्मा बताया जाता है। जो सलोनी सरसो तेल कंपनी में सेल्समैन का काम करता था। जिनका प्राथमिक उपचार कुदरा पीएचसी में हो रहा है। बताया जाता है कि सलोनी सरसो तेल के सेल्समैन राकेश शर्मा कुदरा में रुपये की कलेक्शन कर लौट रहा था। सरसों तेल सलोनी कंपनी के ₹300000  का कलेक्शन कर लौटने के दौरान शाम करीब 5:30 बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मार दी। जिसके बाद घायल होने पर रुपये से भरा बैग लूट कर फरार हो गया। गोली पैर में लगा है। घटना की सूचना के बाद मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह घटना की जांच के लिए पहुँचे है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top