मैजिक ने बच्चा को मारी टक्कर, मौत, चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन को किया जब्त

भभुआ/कुदरा। कैमूर के कुदरा के लालापुर से बड़ी खबर है। जहां एक मैजिक ने एक बच्चा की टक्कर मार दी। जिसमें बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना आज 12 बजे  की कुदरा परसथुआ रोड मनीष प्रभात पेट्रोल टंकी के पास हुई है। मृतक कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली पंचायत अंतर्गत अकोढ़ी गांव निवासी जितेंद्र मुसहर के छः वर्षीय पुत्र चनदर मुसहर बताया जाता है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच गयी और चालक को गिरफ्तार कर लिया और मैजिक को भी जब्त कर लिया। इसके बाद बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। घटना के बाद से मृतक बच्चे के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top