दो दिवसीय हरिकीर्तन प्रतियोगिता का हुआ समापन, दसौती की टीम ने विजयी घोषित

 दुर्गावती/कैमूर। सरस्वती पूजा के अवसर पर कैमूर जिला अंतर्गत दुर्गावती प्रखंड के जमुरनी गांव में दो दिवसीय हरिकीर्तन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें यूपी एवं बिहार के लगभग दो दर्जन हरिकीर्तन टीम ने भाग लिया। 2 दिन तक चली लगातार इस प्रतियोगिता में दुर्गावती प्रखंड के दसौती की टीम को विजेता घोषित किया गया एवं चंदौली जिला के बरहनी ब्लाक अंतर्गत रामपुर गांव की टीम को उप विजेता घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में सुनील तिवारी अशोक तिवारी मुन्नू तिवारी प्रदुमन तिवारी पिंटू तिवारी भूपेंद्र तिवारी राजनाथ यादव कृष्णकांत तिवारी एवं समस्त सरस्वती पूजन समिति के कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान किया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top