ड्यूटी के बाद घर जा रहे बाइक सवार से हथियार के बल पर अपराधियों ने बाइक ,नगदी व मोबाइल लूट कर यूपी हुए फरार

प्रतीकात्मक फोटो
दुर्गावती - दुर्गावती थाना क्षेत्र के डिड़खिली बाजार स्थित टोल प्लाजा के निकट सोमवार की रात्रि बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे से भयभीत कर राधे श्याम प्रसाद की बाइक व मोबाइल सहित दो सौ रुपये लूट लिए और युपी की तरफ भाग निकले. प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनिया थाना क्षेत्र सराय  निवासी राधेश्याम प्रसाद अपने कंपनी जय दयाल प्लांट कर्मनाशा मे ड्यूटी करके घर जा रहे थे .राधे श्याम प्रसाद दहियाव स्थित पेट्रोल पंप पर दो सौ रूपये का तेल  लिए उसी दौरान बाइक सवार तीन व्यक्ति भी उसी पेट्रोल पंप पर तेल लिए. राधेश्याम जैसे ही तेल लेकर टोल प्लाजा के समीप पहुंचे वहीं बाइक सवार तीनों व्यक्ति राधेश्याम की बाइक को आगे से रोक दिए और असलहा सटाकर उनका मोबाइल दो सौ रूपये नगद तथा मोटरसाइकिल लूट कर युपी की ओर भाग निकले घटना से भयभीत राधे श्याम ने  दुर्गावती थाने में पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top