भभुआ/कैमूर। कैमूर के भभुआ से बड़ी खबर है। आज यानी मंगलवार को भभुआ शहर के राजेंद्र सरोवर में स्नान करने के दौरान इंटर की परीक्षार्थी की डूबने से मौत हो गयी। उसके बाद शव को खोजने के लिए गोताखोरों व मछुवारों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 6 घण्टे की कड़ी मशक्कत व खोजबीन के बाद मृतक परीक्षार्थी के शव को सरोवर से गोताखोरों द्वारा निकाला गया। मृतक परीक्षार्थी रामगढ थाना क्षेत्र के भिरखीरा गांव के मुस्ताक मिया के 18 वर्षीय पुत्र सोहेब अली बताया जाता है। बताया जाता है कि , मृतक सोहेब इंटर की परीक्षा देने के लिए अपने गांव से भभुआ आया था। आज वह अपने दोस्त के साथ शहर के राजेंद्र सरोवर में स्नान करने के लिए गया था। उसका दोस्त किनारे पर ही खड़ा था। वह स्नान के लिए पानी में गया था कि उसे गहराई का पता नहीं चल पाया और वह डूब गया। जिसके बाद उसके दोस्त ने बचाओ बचाओ चिल्लाया तो लोग की भीड़ जमा हो गयी।
एक युवक की डूबने की शोर गुल के बाद लोगो की भीड़ जमा हो गयी। तुरंत स्थानीय गोताखोर सरोवर में युवक को खोजने के लिए कूद पड़े। इसके बाद नगरपालिका के गोताखोर व मछुआरों भी पहुँच गए और खोजबीन शुरू कर दिए। बोट और जाल से भी युवक के शव को निकालने के लिए पानी मे खोजबीन की जा रही थी। इस घटना की सूचना के बाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव, जिला आपदा पदाधिकारी, भभुआ सीओ अजय श्रीवास्तव, नगर थानाध्यक्ष सत्येन्द्र राम पुुलि जवानों के साथ पहुँच गए। यह घटना जंगल मे आग की तरह फैल गयी। और कुछ ही घण्टे में राजेंद्र सरोवर में हजारो की भीड़ जमा हो गयी। मछुवारे व गोताखोरों द्वारा लगातार डूबे हुए युवक की खोजबीन की जा रही थी। इस घटना की सूचना के बाद जिला प्रशासन भी पल पल की खबर ले रही थी।

गौरतलब है कि राजेंद्र सरोवर में नगर परिषद द्वारा बोटिंग करायी जाती है। जिसके लिए कर्मी नियुक्त की गई है। फिर भी युवक की डूबने की इतनी बड़ी घटना का होना सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा करता है। लोगो का कहना था कि आज राजेंद्र सरोवर में नगर परिषद द्वारा सुरक्षा का बंदोबस्त होता तो युवक की जान नहीं जाती। डूबे हुए परीक्षार्थी के शव को गोताखोरों द्वारा 6 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। जिसके बाद पुलिस उस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुँची।