कैमूर में त्रिस्तरीय पंचायत 31 रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए 13 फरवरी से होगा नामांकन, 10 मार्च को होगा मतदान

कैमूर जिले के 8 प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत के कुल 31 पद है रिक्त
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। आगामी लोक सभा के साथ कैमूर जिला प्रशासन त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की तैयारी भी कर रहा है। पंचायत उपचुनाव के लिए 12 फरवरी से अधिसूचना जारी होगी। जबकि 13 फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरु होगी। कैमूर में विभिन्न कारणों से रिक्त कई पदों की 31 सीटों के लिए दस मार्च को वोट डाले जाएंगे। गुरुवार को पंचायती राज विभाग के उपनिदेशक द्वारा वीसी कर जिला पंचायती राज पदाधिकारी के साथ उपचुनाव के तैयारी की समीक्षा की थी। उपनिदेशक ने शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए अफसरों को कई आवश्यक निर्देश भी जारी किया था। डीपीआरओ ने बताया कि संयुक्त निर्वाचन आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उपचुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने यह बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत के विभिन्न पदों पर निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा कतिपय कारणों, मृत्यु होने, त्यागपत्र देने आदि कारण से जिले में कुल 31 पद रिक्त हैं। कोटिवार रिक्त पदों की सूची निर्वाचन आयोग को पूर्व में ही मुहैया करा दी गई थी। डीपीआरओ ने बताया कि उपचुनाव की सभी तैयारी अंतिम दौर में चल रही है।
किस प्रखंड में कितने पद है रिक्त
जिला पंचायती राज विभाग द्वारा आयोग को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार जिले के 8 प्रखंडों में 31 पद रिक्त हैं। भभुआ में बीडीसी के 1, पंच के 3, भगवानपुर में बीडीसी के 1, पंच के 2, चैनपुर में 
 बीडीसी के 3 एवं पंच के भी 3, चांद में 
 बीडीसी के 1 व पंच के तीन, मोहनियां में
 बीडीसी के 2 पंच के नौ, दुर्गावती में मुखिया के 1, रामगढ़ प्रखंड में पंच के 1एवं नुआंव प्रखंड में भी पंच के 1 पद रिक्त है। जिस पर उपचुनाव होगा।
10 मार्च को होगा पंचायत उपचुनाव का मतदान
कैमूर में विभिन्न कारणों से रिक्त 31 पदों के लिए आगामी 10 मार्च को मतदान होगा। विभाग के संयुक्त निर्वाचन आयुक्त मिथिलेश कुमार साहु द्वारा जारी पत्र के अनुसार, उपचुनाव के लिए 12 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। जबकि 13 फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 21 फरवरी, 23 फरवरी तक अभ्यार्थी नाम वापस कर सकते हैं। दस मार्च को मतदान होगा और 12 मार्च को मतगणना होगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top