रामगढ दलित युवती शशिकला की मौत मामला को सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा बिहार में कोई बच्ची नहीं है सुरक्षित

भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। बिहार के कैमूर के
रामगढ़ प्रखंड के बडौरा गांव के दलित युवती शशिकला की 16 जनवरी को हुई घटना के बाद 17 जनवरी को इलाज के दौरान मौत मामले ने अब पूरी  तरीके से तूल पकड़ते हुए दिख रहा है. कल यानी शुक्रवार को लोकसभा सत्र के दौरान जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सह मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार में हो रही विभिन्न घटनाओं के साथ साथ भभुआ जिला के बडौरा गांव की दलित की बेटी शशिकला के हुइ रहस्यमयी मौत का मामला को भी उठाया. गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पटरी पर एक शशिकला नाम की लड़की का मौत हो गया था। लड़की के परिजनों ने एक सी.एस.पी संचालक मनोज सिंह पर हत्या करने का आरोप लगाया था. इस घटना को लेकर रामगढ़ में काफी बवाल भी हुआ था,
थाना तक को आग के हवाले कर दिया गया था. मृतका के परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करने पहुचे सांसद पप्पू यादव ने यह आश्वासन दिया था की मैं इस मामलें की जांच हाईकोर्ट के जज के द्वारा गठित बेंच की निगरानी करवाने के लिए पी.एल फाइल दर्ज कराऊंगा जिससे इस रहस्य से पर्दा उठ चूके. मामलें की जानकारी देते हुए सांसद पप्पू यादव के समर्थक दीपक यादव ने कहा की पप्पू यादव अब हाईकोर्ट में भी केश की याचिका दायर कर चूके हैं. अब लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक चलेगी.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top