भभुआ/कैमूर। कैमूर केे कुदरा से वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां पर एनएच दो हाइवे पर ट्रक ने स्कूली वाहन को आमने सामने ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें स्कूली वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना कुदरा थाना क्षेत्र के बीज निगम के पास हुई है। घटना के दौरान स्कूली वाहन में बच्चे नहीं थे। स्कूली वाहन का चालक विद्यालय से घर छोड़ कर कर आने के दौरान यह घटना हुई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा एनएच दो को जाम कर दिया।वही घटना के सूचना पर मौके पर पुलिस पहुँच गयी। जिस वक्त घटना हुई उस समय स्कूली वाहन में बच्चे नहीं थे। नहीं तो उस समय बड़ा हादसा हो सकता था। यह स्कूली वाहन चिलबिली के श्री जन पब्लिक स्कूल का बताया जाता है।
बिग ब्रेकिंग : ट्रक ने स्कूली वाहन में मारी टक्कर, चालक की मौत, स्कूली वाहन में नहीं थे बच्चे,नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा
शनिवार, फ़रवरी 09, 2019
Tags

