ऑर्केस्ट्रा संचालक को फोन कर घर से बुला कर अपराधियो ने गोली मार कर दी हत्या

भभुआ कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि घर से बुला कर ऑर्केस्ट्रा संचालक को अपराधियो ने दिनदहाड़े गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप दे जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय बीच रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। यह घटना कैमूर जिले के रामगढ थाना क्षेत्र के सहूका नहर पथ के पास हुई है। घटना आज शुक्रवार 1 बजे की बताई जाती है। मृतक रामगढ गांव के ज्वाला ठठेरा के 24 वर्षीय पुत्र सोनू ठठेरा बताया जाता है। जो आर्केस्ट्रा संचालक के रूप में काम करता था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक किसी के द्वारा फोन पर बुलावे जाने पर वह अपने स्कूटी से अपने दो साथियों के साथ स्कूटी पर सवार होकर गया था। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच गयी और जांच में जुट गई।
रुपये को लेकर हुई बकझक, मारी गोली
अपराधी द्वारा संचालक को 5 हजार देने की बात कह रहा था लेकिन ऑर्केस्ट्रा संचालक युवक द्वारा 20 हजार रुपये की बात की जा रही है। रुपये के लेनदेन को लेकर दोनो के बीच कहा सुनी। जिसके बाद अपराधी द्वारा ऑर्केस्ट्रा संचालक के कनपटी पर गोली मार दी। जिसमें वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद सोनू के साथ में गए दोनो साथियों द्वारा तुरंत रामगढ स्थित रेफरल अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों द्वारा घायल युवक का प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।जिसके बाद एंबुलेंस से वाराणसी जाने के दौरान मोहनियां पंहुचते - पंहुचते घायल संचालक ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
इसके बाद परिजन द्वारा सोनू के मौत के बाद उसके  शव लेकर रामगढ़ थाने पंहुचे। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस द्वारा मृतक युवक के साथियों के बयान पर एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दर्ज कराए गए एफआईआर के मुताबिक, मृतक सोनू रामगढ़ के खोरहरा रोड स्थित अपने पिता ज्वाला ठठेरा की दुकान पर था। उसी समय सहूका गांव के धीरज ने कॉल कर पैसे लेने के लिए बुलाया। सहुका नहर पर धीरज सोनू को पांच हजार रुपए देने की बात कह रहा था, मगर सोनू बीस हजार रुपए मांग रहा था। इसी मामले को लेकर सहुका के धीरज सिंह यादव व उसके तीन साथियों ने सोनू को गोली मारी है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी है। 
बोले डीएसपी
डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि सोनू के हत्यारों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top