चकिया के ध्रुव ने गाजीपुर के बहादुर को व चकिया के शमसेर ने बक्सर के रविशंकर को पटखनी देकर भोरैया दंगल के बने सबसे महंगे पहलवान

60 वें महावीरी पूजा के अवसर पर विराट दंगल में बिहार, उत्तप्रदेश के पहलवानों ने लगाए दाव पेंच
कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल 
भभुआ कैमूर।  कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के भोरैया गांव स्थित स्कूल के पास 60 वें महावीरी पूजा के अवसर पर गुरुवार को मेला व विराट दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में बिहार कैमूर, बक्सर, यूपी के चकिया,गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली जिले के पहलवानों का जमघट लगा। इस दंगल में पहलवानों ने कुश्ती के मैदान में अपने अपने दांव पेंच आजमाए और कला का प्रदर्शन कर दमखम दिखाया। इस दंगल केे आयोजक करुणापति तिवारी उर्फ बचौड़ी तिवारी थे। इस दंगल का उद्घाटन भगवानपुर के पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र पांडेय ने फीता काट कर किया।
इस दंगल में उत्तरप्रदेश चकिया के ध्रुव पहलवान ने उत्तरप्रदेश गाजीपुर के बहादुर पहलवान को व चकिया के शमसेर पहलवान ने बक्सर बिहार के रविशंकर पांडेय पहलवान को पटखनी देकर भोरैया विराट दंगल के सबसे महंगे पहलवान बने। ध्रुव पहलवान पर 3500 व शमसेर पहलवान पर 3000 रुपये के इनाम रखा गया था। पहलवानों ने अपनी कुश्ती के दांव पेंच से दर्शकों को खूब मनोरंजन किया। कुश्ती ने एक दूसरे पहलवानों को चित्त करने दर्शक झूम उठते थे। 
उद्घोषक के रामप्रवेश तिवारी रहे। निर्णायक के रूप में रामनगीना तिवारी,देवमुनि चौबे रहे। मौके पर कांग्रेस नेता अनिल तिवारी, बजरंग तिवारी, तारकेश्वर पांडेय, रामपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष चुनमुन दुबे, ताराशंकर दुबे, कमलेश द्विवेदी, प्रखंड समन्वयक रविशंकर बिहारी सहित हजारो लोगों ने भाग लिया।
इन पहलवानों ने दिखाए दमखम 
कैमूर के बलिराम पहलवान ने मटीहारी के हीरासिंह को,  चकिया के पंचू ने कैमूर के दीपक पहलवान को, गाजीपुर के पिंटू पहलवान ने पहड़िया के नीरज पहलवान को, जलालपुर के पप्पू पहलवान ने गाजीपुर के बंटी पहलवान को, मझनहाटा के जितेंद्र पहलवान ने गाजीपुर के सुभाष को, गाजीपुर के पिंटू पहलवान ने कैमूर मोहनिया के बेदर्दी पहलवान को अपने दांव पेंच से पटखनी दी।
पहाड़ व पेड़ पर चढ़ कर लोग देख रहे थे कुश्ती
कुश्ती का दंगल को देखने के लिए रामपुर प्रखंड के भोरैया,बेलांव, पूनाव, सुनाव, हुडरी आदि दर्जनों गांवों के लोग पहुँचे हुए थे। दर्शक बिहार,उत्तरप्रदेश के पहलवानों का कुश्ती दंगल देखने के लिए पहाड़ व पेड़ पर चढ़कर देखते हुए आनन्द लिया। 
मेला में हाथी का भी लोगों ने लिया आनंद
बेलांव थाना क्षेत्र के भोरैया गांव के महावीरी पूजा के अवसर पर कुश्ती का विराट दंगल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेला भी लगा हुआ था। कुश्ती देखने के साथ मेला का आनन्द लिया। बच्चों ने मेला में चाट,पकौड़े, व खिलौनों की खरीददारी की। इस मेला में हाथी भी पहुँची हुई थी। जिसे देखकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे। लोगों ने हाथी के साथ सेल्फी भी ली।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top