प्रधानमंत्री मोदी की उज्ज्वला योजना के नाम पर लूट, फ्री का गैस कनेक्शन देकर की जा रही अवैध वसूली

#एजेंसी से सम्पर्क कर दलाल ने गैस कनेक्शन देने के लिए प्रति लाभुकों से ले लिए 1200 रूपये
भभुआ कैमूर। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब महिलाओं को ईंधन की कम बचत व गैस पर भोजन बनाने के लिए उज्ज्वला योजना की शुरुआत की। जिसके तहत महिलाओं को निःशुल्क गैस सिलेंडर व चूल्हा दिया गया। लेकिन गैस कनेक्शन देने के नाम पर उज्ज्वला योजना का कनेक्शन देकर अवैध वसूली करने का मामला रामपुर प्रखंड से आया है। यह अवैध वसूली करमचट थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव के एक युवक द्वारा किया गया है। यह युवक ललिता प्रसाद का पुत्र धनंजय प्रसाद बताया जाता है।
 लोगों ने बताया कि इस युवक ने गैस एजेंसी से सम्पर्क कर लोगो को गैस कनेक्शन देने के लिए पहले कागजात व 100 लेकर फॉर्म भरवाया। और कहा कि 1200 रुपये में गैस कनेक्शन, चूल्हा,भरा हुआ गैस सिलेंडर मिलेगा।लोगों को यह नहीं बताया कि यह गैस कनेक्शन प्रधानमंत्री के उज्ज्वला योजना का है। जो फ्री में देने का प्रावधान है।लेकिन उसने लोगो से अवैध वसूली के लिए बताना मुनासिब नहीं समझा। लोगों को कम कीमत पर गैस कनेक्शन देने के नाम भरमा दिया। जिसके बाद सबार पंचायत के सबार, पांडेयपुर, झाली गांव के लोगों ने उससे गैस कनेक्शन लेने के लिए फॉर्म भरवाया। इसके दो तीन महीने बाद उसने गैस एजेंसी से लोगो के नाम से गैस चूल्हा, सिलेंडर लाकर 1100 रुपये लेकर देने लगा। लोगो ने भी जानकारी के अभाव में 1100 रुपये देकर गैस सिलेंडर,चूल्हा, रेग्युलेटर पाइप उससे लिया। 
# बोला लाभुक 
सबार गांव निवासी सोहन चन्द्रवंशी ने बताया कि दो माह पहले पांडेयपुर गांव का धनन्जय प्रसाद पिता ललिता प्रसाद द्वारा गैस कनेक्शन के  फॉर्म भरवाते समय 100 रुपये लिया और बोला था कि गैस कनेक्शन के लिए 1100 रुपये और लगेगा। जब मैं बुधवार को पांडेयपुर गया तो मुझसे गैस सिलेंडर के लिए 1100 रुपये की मांग की। जिसके बाद मैंने 1000 रुपये दिया तो मुझे गैस सिलेंडर,चूल्हा, रेग्युलेटर पाइप दिया। कार्ड का पासबुक भी नहीं दिया है। बताया है कि 15 दिन बाद मिलेगा। यह गैस कनेक्शन सोनहन गैस एजेंसी से जिसे ट्रांसफर करने को कहा है। मैंने अपने घर के लड़के को गैस सिलेंडर दिखाया तो उसने बताया कि यह तो गैस कनेक्शन प्रधानमंत्री मोदी के उज्ज्वला योजना फ्री वाला कनेक्शन है। तब समझ में आया कि उसने फ्री वाला गैस कनेक्शन देकर 1200 रुपये ले लिया है। लाभूक ने बताया कि उसने सबार गांव के बहुत से लोगो को 1000 -1200 रुपये लेकर गैस कनेक्शन दिया है। 
#योजना के नाम लूट
खास बात यह है कि जिसयुवक ने गैस उज्ज्वला योजना के कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली की है। उसके नाम से गैस एजेंसी भी नहीं है। वह एक दलाल के रूप गैस एजेंसी से सम्पर्क कर लोगो से योजना के नाम लूटने का काम किया है।
#बोला युवक -उज्ज्वला योजना यानी फ्री कनेक्शन के नाम अवैध वसूली करने वाले युवक धनंजय प्रसाद ने बताया कि फार्म भरने के लिए 100 रुपये व 1100 सामान का पैसा लिया गया है। यह उज्ज्वला योजना कनेक्शन हो तो क्या हो गया। लोगो से पहले ही कहा गया था कि गैस कनेक्शन लेते समय ही 1200 रुपये लगेगा कहा गया था। लोगों को अच्छा लगा तो लिया।इसमें चार लोग काम करते है।
#बोले बीडीओ 
इस सम्बंध में रामपुर बीडीओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मुझे जानकारी नहीं है। अगर उज्ववला योजना के नाम पर अवैध वसूली का मामला है तो पता लगा जांच किया जायेगा। सही पाए जाने पर दोषी पर कार्रवाई की जायेगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top