सड़क पार करने के दौरान ट्रक के चपेट में एक की मौत, एक घायल, बाजार कर जा रहे थे घर

भभुआ/कुदरा। कैमूर के कुदरा से बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि सड़क पार करने के दौरान ट्रक के चपेट में आने से एक की मौत और एक घायल। यह घटना कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी मोङ़़ के पास हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना शाम साढ़े 4 बजे की है। मृतक कुदरा थाना क्षेत्र के गोलऊडिह गांव के निवासी राम लाल चौधरी बताया जा रहा है। घायल शिव शंकर चौधरी गोलउडीह के बताए जाते है। जिन्हें हल्की चोटें लगी है। दोनो सगे भाई है। इस घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया।
मृतक राम लाल चौधरी के पुत्र पशुराम चौधरी ने कुदरा थाने में दिये आवेदन में WB 29B2123 के ट्रक चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। जिससे ट्रक ने धक्का मार दिया है।पता चला है कि ये लोग बाजार करने आये थे और घर जाने के लिए सड़क पार करने के दौरान ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top