सासाराम लोकसभा : छेदी पासवान ने मीरा कुमार को 165745 के रिकॉर्ड मतों से हराया, एक बार फिर खिला कमल

#26 राउंड में हुई सासाराम लोकसभा की मतगणना
#डीएम ने सांसद छेदी पासवान को दिया प्रमाण पत्र 
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल): आज 23 मई को सासाराम लोक सभा की अंतिम व 7 चरण में हुए लोकसभा चुनाव की वोटों की गिनती 26 राउंड में संपन्न हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, सासाराम सुरक्षित लोकसभा सीट से एनडीए से बीजेपी के छेदी पासवान ने कांग्रेस की मीरा कुमार को 165745 के रिकॉर्ड मतों से करारी शिकस्त दी है. इस तरह सासाराम में एक बार फिर से कमल खिल गया है. छेदी पासवान (BJP) को 494800वोट मिला है तो मीरा कुमार(कांग्रेस) को 329055 वोट तो मनोज कुमार(बसपा) को-86280 मिला है.
फ़ोटो - मतगणना की जायजा लेते जिला निर्वाची पदाधिकारी 
जीत को देखते हुए छेदी पासवान अपने समर्थकों के साथ मोहनिया बाजार समिति पहुँचे. जहां मीडिया से रूबरू होने के दौरान छेदी पासवान ने कांग्रेस की मीरा कुमार पर तंज कसते हुए अब मीरा कुमार को आराम करना चाहिए. जीत के बाद सांसद छेदी पासवान को डीएम डॉ नवल किशोर 
चौधरी ने प्रमाण पत्र दिया. इस जीत के बाद छेदी पासवान को बधाई देने वाले का तांता दिया गया. इस जीत के बाद श्री पासवान ने सासाराम संसदीय क्षेत्र के जनता का आभार व्यक्त किया है.
फ़ोटो - मतगणना करते चुनाव अधिकारी 
जानकारी के अनुसार, मतगणना की शुरुआत में सुबह में पोस्टल बैलेट से की गई. इसके बाद ईवीएम के मतों की गणना शुरू हुई. बाजार समिति प्रांगण में मतणगना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. सामान्य प्रेक्षक संजय कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसपी दिलनवाज अहमद खुद मतगणना स्थल पर कैंप कर रहे थे. गौरतलब है कि सासाराम संसदीय सीट के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में थे. इनमें तीन महिलाएं भी शामिल थी.
वही 3 प्रत्याशी निर्दलीय से खड़े थे. इस सीट के लिए सातवें व अंतिम चरण में 19 मई को मतदान हुआ था। इसके बाद कर्मियों ने मोहनियां के बाजार समिति में बने वज्रगृह में ईवीएम व वीवीपैट जमा करा दिए गए थे. जिसके बाद से वज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था अर्धसैनिक बल के जिम्मे था.
सासाराम सीट से ये थे मैदान में 
1. छेदी पासवान - भाजपा
2. मीरा कुमार - कांग्रेस
3. मनोज कुमार - बसपा
4. धर्मराज पासवान - लोकजन विकास मोर्चा
5. निर्मला देवी - प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया
6. विद्या देवी - बहुजन मुक्ति पार्टी
7. सत्यनारायण राम - आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
8. अशोक पासवान- निर्दलीय
9. अशोक बैठा - निर्दलीय
10. रघुनी राम शास्त्री - शोषित समाज दल
11. रजनीकांत चौधरी - जय जनता पार्टी
12. राम एकबाल राम - निर्दलीय
13. सत्य नारायण पासवान - अखिल भारतीय अपना दल
लोकसभा चुनाव 2014 के नतीजे
छेदी पासवान (भाजपा): 366087
मीरा कुमार (काग्रेस): 302760
केपी रमैया (जदयू): 93310
जीत-हार का अंतर: 33327

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top