सासाराम लोकसभा चुनाव मतगणना: BJP के छेदी पासवान,कांग्रेस की मीरा कुमार से 71129 वोटों से आगे ,मतगणना जारी

भभुआ/कैमूर: आज 23 मई को देश भर 7 चरण में हुए लोकसभा चुनाव की वोटों की गिनती शुरू हो गई है. सासाराम लोक सभा की अंतिम व 7 चरण में हुआ. आज सासाराम लोकसभा की मतगणना मोहनिया के बाजार समिति में सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है. वोटों की गिनती के बाद रुझान सामने आने लगे है. सासाराम लोकसभा से बीजेपी के छेदी पासवान शुरुआत से बढ़त बनाये हुए है. वही कांग्रेस की मीरा उनके पीछे लगी हुई है. लेकिन अभी तक एक बार भी वह बीजेपी से आगे बढ़त नहीं बना पाई है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी के छेदी पासवान को
212388 वोट तो,कांग्रेस - मीरा कुमार को 141259
 वोट मिला है. भाजपा के छेदी पासवान निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस की मीरा कुमार से 71129 मतों से आगे चल रहे है. अभी मतगणना जारी है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top