फरार भभुुुआ के पूर्व विधायक रामचंद्र यादव की की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज, घर से हथियार बरामद

भभुआ/कैमूर. बुधवार को बक्सर के निर्दलीय 
 प्रत्याशी व भभुआ के पूर्व विधायक रामचंद्र यादव द्वारा अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में हथियार लहराया था. पूर्व विधायक ने कहा था लोकतंत्र को बचाने के लिए हथियार उठा लिया शीर्ष नेता आदेश दे, पूर्व विधायक ने उपेंद्र कुशवाहा के बयान का समर्थन किया था. जिसके बाद डीएम व एसपी ने मामले को संज्ञान में लेने व निर्देश पर भभुआ एसडीएम व एसडीपीओ को घर पर छापेमारी किया तो पूर्व विधायक फरार हो चुका था. गुरुवार को इसी मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक रामचंद्र यादव के भभुआ शहर के वार्ड 25 में स्थित उनके आवास पर छापेमारी कर की गई. जिसमें उनके घर से हथियार बरामद की गई. अब फरार प्रत्याशी की गिरफ्तारी को पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है. मामला प्रेसवार्ता में हथियार लहराने व असंवैधानिक बोल का है. एसडीपीओ अजय प्रसाद ने नेतृत्व में थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी गुरुवार को खबर लिखे जाने तक छापेमारी कर रहे थे. वहीं, बुधवार की रात भी प्रत्याशी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर गई. मिली जानकारी के मुताबिक, रामचंद्र यादव जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के गड़के गांव के रहने वाले है. उनके विरुद्ध भभुआ थाना में वार्ड 25 के कर संग्राहक सुशील कुमार ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है. डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी व एसपी दिलनवाज अहमद के निर्देश पर उपरोक्त कार्रवाई हुई है. प्राथमिकी के लिए दिए गए आवेदन में कर संग्राहक ने लिखा है कि बुधवार दोपहर प्रत्याशी रामचंद्र यादव ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया था. आदर्श आचार संहिता के लागू होने की जानकारी के रहने के बावजूद पूर्व विधायक ने प्रेसवार्ता के दौरान न सिर्फ हथियार का प्रदर्शन किया बल्कि भड़काऊ भाषण भी दिए. उन्होंने कहा कि मैं हथियार उठा कर तैयार हूं. शीर्ष नेता आदेश दें तो मैं गोली चलाने के लिए तैयार हूं. रामचंद्र यादव द्वारा चुनाव की प्रक्रिया एवं ईवीएम को लेकर अफवाह फैलाया गया था. उनका भड़काऊ भाषण आमजन की भावना को भड़काने लायक रहा. इससे लोक शांति भी भंग हो सकती है. इस प्रकार से उनका कार्य आदर्श आचार संहिता और भारतीय दंडविधान की विभिन्न धाराओं का घोर उल्लंघन है. इतना ही नहीं उनके इस बयान से आमजन के बीच भय व्याप्त होने तथा तनाव उत्पन्न होने की संभावना है. अत: उपरोक्त कारणों को ध्यान देते हुए प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए. डीएम के निर्देश पर प्रत्याशी रामचंद्र यादव के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है. डीएम ने बताया कि कानून से खिलवाड़ करने व आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके हथियार का लाइसेंस रद किया जाएगा. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top